सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीरामायणामृतम् भाग-६-श्रीराम-लक्ष्मण का जनकपुरी प्रस्थान व स्वयंवर वर्णन इत्यादि...

  सज्जनों! आप सभी के आशीर्वाद से मैंने पुनः रामायण लिखने का तुच्छ प्रयत्न किया है जिसे काव्य खण्डों में विभाजित कर यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ,आज के इस छठे प्रसंग में राम-लक्ष्मण का महर्षि विश्वामित्र संग जनकपुरी प्रस्थान,मार्ग में माता गंगे व उनके यशस्वी पूर्वजों का महर्षि द्वारा वर्णन तथा सीता-स्वयंवर व परशुराम जी के स्वयंवर सभा में आकर क्रोध करने के प्रसंग का दर्शन  जो कराने का प्रयत्न मैंने किया है। श्रीरामायणामृतम् भाग-५ अपने इस रामायण के भाग-६ को आधार देने के लिए जो कि बालकाण्ड ही है को आधार देने के लिए मैंने यथोचित दोहा छंद का प्रयोग कर सिय-राम के मिलन का वर्णन करने का भी प्रयत्न किया है। आशा करता हूँ श्रीराम व सभी देवी-देवता के आशीर्वाद के साथ आप सभी भी मेरे इस रामायण को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए अपनी पुनीत प्रतिक्रिया अवश्य प्रदान करेंगे। दोहा छंद विधान:-  यह एक अर्धसममात्रिक छंद है जो चार चरणों में पूर्ण होता है,यानि यहाँ हम ऐसा कह सकते हैं कि केवल चार चरणों में इस छंद में गूढ़ से गूढ़तम बात कही जा सकती है। इस छंद की लयबद्धता के लिए कल संयोजन का ध्यान रखना अ...

श्रीरामायणामृतम् भाग-२-दशरथ का पुत्र कामयेष्ठि यज्ञ व पुत्र प्राप्ति

आज की यह ब्लॉग पोष्ट श्रीराम के चरणों में सादर समर्पित है।
सज्जनो! आप सभी के आशीर्वाद से मैंने पुनः रामायण लिखने का तुच्छ प्रयत्न किया है जिसे काव्य खण्डों में विभाजित कर यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ,आज के द्वितीय प्रसंग में दशरथ जी का पुत्र कामयेष्ठि यज्ञ,ऋषि श्रृंगी का यज्ञ संपन्न कराना,अग्निदेव का प्रकट होकर यज्ञ के फलस्वरूप खीर देना तथा दशरथ जी का खीर को कौशल्या कैकेयी को देने के बाद उनके द्वारा अपना-अपना अंश मँझली रानी सुमित्रा को देना तथा श्रीराम सहित उनके तीन भाई लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न के जन्म का वर्णन मैंने चौपाई छंद में तथा श्रारीम नाम को आधार मानकर उनके नाम

की महिमा को "सोरठा छंद" में लेखन का प्रयत्न किया है।

आशा करता हूँ श्रीराम व सभी देवी-देवता के आशीर्वाद के आप सभी भी मेरे इस रामायण को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए अपनी पुनीत प्रतिक्रिया अवश्य प्रदान करेंगे।


आदरणीय बासुदेव अग्रवाल 'नमन' द्वारा निर्देशित सोरठा छंद विधान :-यह छंद दोहे छंद की भाँति ही अर्ध सममात्रिक छंद है।इस चार चरणों वाले छंद में भी प्रथम व तृतीय तथा चतुर्थ व पंचम क्रमशः विषम तथा सम कहे जाते हैं।

दोहे की भाँति ही इस दो पंक्ति वाले छंद के प्रत्येक पंक्ति में २४-२४ मात्राएँ होती हैं।

अंतर इतना ही है कि दोहे के सम चरण सोरठा में विषम तथा विषम चरण सम बन जाते हैं।इसमें विषम चरणों में तुकांतता रखी जाती है जबकि पंक्ति के अंत के सम चरण अतुकांत रहते हैं।इस छंद में दोहे छंद के विपरीत ११-१३ मात्राओं में यति होती है।

मात्रा बाँट प्रति पंक्ति:-८+२+१,८+२+१+२

सोरठा छंद :- 

Shriramayanaamritam



राम नाम मन जाप,यही प्राण संजीवनी।

मेटे सब संताप,तारे सुन जग से यही।।१।।

राम नाम अवलंब,इसको मन कसकर धरो।

होवे नहीं विलंब,ध्यान सदा ही तुम रखो।।
२।।

केवल राम न नाम,जगत का आधार यही ।

जपो इसे अविराम,संबल सुन देगा यही।।३।।

राम सुखों के धाम,हर्षित मन जपते रहे।

छोड़ जगत के काम,काम यह सबसे बड़ा।।४।।

                   ।।चौपाई।।

Shriramayanamritam part 2


प्रसन्न मुनि दशरथ से होकर।यज्ञ कराए तन्मय होकर।।


अग्नि यज्ञ से फिर तब आए।पात्र खीर का वर में लाए।

खीर दे छोटी-बड़ी भार्या। जो थी कैकेयी कौशल्या।।

व्यस्त हुए तब राजा दशरथ।होगी पूरी सोच मनोरथ।।

प्रेम बड़ा तीनों रानी में।दशरथ की महारानियों में।।

अंश खीर के अपने-अपने।मँझली को दी रानी द्वय ने।।

नक्षत्र पुनर्वसु तिथि नवमी को।शुक्ल पक्ष चैत्र पावनी को।।

जन्म लिये वे रघुकुल नंदन।दशरथ हिय के थे जो स्पंदन।।


ज्येष्ठ पुत्र का नाम राम था।सब सुख का जो परमधाम था।।

नाम मिला मँझले को लक्ष्मण।त्याग तपस्या के जो दर्पण।।

लक्ष्मण के अरु एक सहोदर।शत्रुघ्न नाम गुणों के सरोवर।।

 भरत नाम छोटे ने पाया। इन चारों से जग हर्षाया।।

Share




#राधेश्यामी छंद#पंचचामर छंद#विधाता छंद#जयकरी छंद#चंडिका छंद#मदलेखा छंद#मनमोहन छंद#चामर छंद#सुमेरू छंद#श्येनिका छंद#उपचित्रा छंद#चौपाई छंद#भारत-भारती#मैथिली शरण गुप्त#दुष्यंत कुमार#विष्णुपद छंद#३२ मात्रिक छंद#आँसू छंद#अनुष्टुप छंद#सोरठा छंद
Kavyasamidha


Flipkart

Medium





टिप्पणियाँ

Kumar Bikram ने कहा…
A great 👍🏻 bahut hi sundar prastuti, Aapko bahut bahut shubhkamnaye
Priyranjan ने कहा…
Bahut hi aachi prastuti.
Kavitaon_ki_yatra ने कहा…
आपके स्नेहिल टिप्पणियों के लिए हिय तल से आभार आदरणीय।आप सभी की पुनीत प्रतिक्रियाएँ ही मेरे लेखन का संबल है।
Kavitaon_ki_yatra ने कहा…
हिय तल से आभार श्रीमान
Anmol rajput ने कहा…
यह ब्लॉग पोस्ट "श्रीरामायणामृतम्" का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें दशरथ जी के पुत्र कामयेष्ठि यज्ञ और उसके परिणामस्वरूप चार दिव्य पुत्रों के जन्म की कथा को सुंदरता से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने इस कथा को सोरठा छंद में लिखा है, जो कि काव्य की एक विशेष विधा है।

इसमें यज्ञ की प्रक्रिया, ऋषि श्रृंगी का मार्गदर्शन, और अग्निदेव का प्रकट होना जैसे महत्वपूर्ण तत्वों का समावेश किया गया है। राम नाम के महत्व को भी उजागर किया गया है, जो कि भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।

कुल मिलाकर, यह ब्लॉग न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पाठकों को रामायण की गहराई और उसकी शिक्षाओं से भी जोड़ता है। लेखक की काव्यात्मक शैली और भावनात्मक अभिव्यक्ति इसे और भी आकर्षक बनाती है।
Kavitaon_ki_yatra ने कहा…
उत्कृष्ट सारगर्भित समीक्षा के लिए हिय तल से आभार महोदय

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ठंड मार शीत बाण हाड़ को कँपा रही..स्वनाम जो जपा रही

  चामर छंद जो कि पंद्रह वर्णों का एक वार्णिक छंद है,इसमें ठंड,शीत विषयक छोटी-सी सृजन पुनः आप सबों के समक्ष कठिन शब्दों के अर्थ सहित सादर प्रस्तुत है,आशा करता हूँ यह छंदमय प्रयत्न आपको अवश्यमय पसंद आएगा और गुनगुनाने को विवश कर देगा।यदि आपको तनिक भी ऐसी अनुभूति होती है,तो आपका प्यार,दुलार,आशीर्वाद अवश्यमेव चाहुँगा। चामर छंद का विधान निम्नवत है :-           रगण जगण रगण जगण रगण              २१  २१  २१ २१ २१ २१ २१२                  ठंड मार शीत बाण हाड़ को कँपा रही।   पाप क्या किया बता स्वनाम जो जपा रही ।।    प्रीत मीत मानके न वैर भावना रखा।    ठंड दंड ताड़ना अमानना नहीं लखा।।   रोग भोग भी लिया न मौन भंग ही किया।    वेग से प्रवेग से समीर क्यों बहा दिया।।   प्राण घ्राण सर्प सा नहीं सुनो करो कभी।   क्रोध का प्रमाण शोध ना करा मुझे अभी।।  रार वार जो ठना विकल्प कल्प ही नहींं।    ऊन चीर ओढ़के डरा नहींं डटा यहीं...

जीवन क्या है एक छलावा

मधुशाला छंद में मेरी छोटी-सी कोशिश प्रस्तुत है। इस छंद के विधान की यदि बात करूँ तो इसमें १६-१४ की मात्रा पर यति, दो-दो चरण तुकांत तथा तीसरा चरण अतुकांत होता है,प्रस्तुत है इस छंद में मेरा एक प्रयत्न:- जीवन क्या है एक छलावा, सब जिसमें ही छल जाते। माया के बंधन में फँसकर,कागज़ सम सब गल जाते।। मान यहाँ जो भी पाता है,होता बदनाम वही भी, नहीं सफल वो हो पाते जो,यश-अपयश में भरमाते।।१  नहीं कभी जो फल की सोचें,कर्म यहाँ बस करते हैं।   असाध्य लक्ष्य उनके न होते,वही सफलता वरते हैं।   विकल्प पथिक अगर तुम चाहो,अटल संकल्प रखना है।   बस कहने से कुछ ना होगा,हामी ही जो भरते हैं।२ Share Whatsapp  , facebook , Instagram , Twitter , Linkedin Telegram , Youtube , Pinterest Quora , Quora own group #राधेश्यामी छंद#पंचचामर छंद#विधाता छंद#जयकरी छंद#चंडिका छंद#मदलेखा छंद#मनमोहन छंद#चामर छंद#सुमेरू छंद#श्येनिका छंद#उपचित्रा छंद#चौपाई छंद#भारत-भारती#मैथिली शरण गुप्त Kavyasamidha Flipkart Medium   

कर्महीन वह होता हरदम..भाग्य भरोसे बस बैठा

आदरणीय बासुदेव अग्रवाल 'नमन' जी का ३२ मात्रिक छंद विधान को हम नवांकुरों से साझा करने के लिए हृदय तल से अग्रिम आभार।आदरणीय के मार्गदर्शनानुसार छंद विधान व नीचे उस पर मेरे द्वारा सृजित रचना आप सभी साहित्य प्रेमियों के लिए सादर प्रस्तुत है:- चौपाई के द्विगुणित रूप वाला यह चतुष्पदी(चार पदों वाला)सममात्रिक छंद में १६ मात्राओं के चरणों का विधान चौपाई वाला ही होता है। यह छंद राधेश्यामी छंद से अलग होता है क्योंकि राधेश्यामी छंद के १६ मात्रिक चरण का प्रारम्भ त्रिकल से नहीं हो सकता,उसमें प्रारम्भ में द्विकल होना आवश्यक है।जबकि ३२ मात्रिक छंद में ऐसी बाध्यता नहीं है। छंद विधान पर प्रस्तुत त्वरित सृजन सादर प्रस्तुत है :- नवल वर्ष का कर लें स्वागत,पर सुनें पुराना मत भूलें। जो भी गलती तभी हुई थी,सुधार करें अरु सफल हो लें।। आज शिखर तक जो भी पहुँचे,सीखे वो बीती बातों से। जो कर्म पथिक ना अभी थके,ऊर्जा वो पाए रातों से।। सुनें वर्ष तो आए-जाए,प्रश्न यही बस क्या हम जाने। उत्सव को बस वर्ष नहीं है,उत्तम हम गलती पहिचानें।। बार-बार गलती दुहराना,सुनें ना होती अक्लमंदी। सुधार यदि हम गलती को लें,तब नहीं...